रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर।
विधानसभा क्षेत्र मे तीन मार्च को होने वाले चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार को चुनावी शोर थम गया।
अब विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी रोड शो कर अपनी ताकत का आभास मतदाताओं को करा रहे हैं। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी विधायक राम प्रताप वर्मा के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित किया।
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 26 फरवरी से लगातार क्षेत्र मे जनसभा कर मुस्लिम मतों को अपने पक्ष में मोड़ने की कवायद कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने भी पूरे विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर मतदाताओं को अपनी ताकत का एहसास कराया। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का जनसंपर्क व प्रचार वाहन पूरे क्षेत्र में नामांकन के बाद से ही नहीं दिखा। जनचर्चा है कि इस दल के प्रत्याशी ने किसी और दल के प्रत्याशी को समर्थन दे दिया है। चुनावी शोर थमने के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं को चुनाव चिह्न व ईवीएम में बटन नंबर की जानकारी दे रहे हैं। हर प्रत्याशी ने घर-घर तक अपनी पकड़ बनाने के लिए महिला टीमों को भी सड़कों व गलियों में जनसंपर्क के लिए भेजना शुरू कर दिया है। कॉंग्रेस के प्रत्याशी भी समर्थकों के साथ जनसंपर्क करने में जुटे गये हैं। सभी प्रत्याशी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में बूथों पर जाने की अपीलें करना नहीं भूल रहे हैं। बता दें कि विधानसभा क्षेत्र में 487 बूथों पर बुधवार को मतदान होना है।
चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार को चुनावी शोर थम गया
RELATED ARTICLES
