Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचुनाव आ गया है करीब, सपा कार्यकर्ता और संगठन पदाधिकारी मिलकर करें...

चुनाव आ गया है करीब, सपा कार्यकर्ता और संगठन पदाधिकारी मिलकर करें काम : अखिलेश यादव

लखनऊ(हि.स.)। चुनाव आ गया है, 100 दिन भी नहीं बचे, इसलिए पूरी तैयारी के साथ हमारे कार्यकर्ता, संगठन के सभी पदाधिकारी मिलकर काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी भूमिका समाजवादी पार्टी निभाने जा रही है। हमें अपने संगठन पर पूरा भरोसा है कि समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम, नीतियों, फैसलों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। यह बातें सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही। वे सपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास संसाधन की कमी नहीं है। प्राइवेट कंपनी, एजेंसी को उन्होंने हायर कर रखा है। बूथ मैनेजमेंट के लिए अलग कंपनी है। लड़ाई बड़ी है, इसलिए हम अपने संगठन के लोगों से अपील कर रहे हैं कि हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को जिम्मेदारी दें, उसको बूथ दें। देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में मिसाइल बनेगी, टैंक बनेंगे, क्या बना है? जितना समाजवादियों की सरकार में अच्छे काम हुए थे, सब खराब कर दिए।

अखिलेश यादव ने किसानों की आत्महत्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है पूरे देश में 1 लाख किसानों ने आत्महत्या की है। हमारी सीमाएं असुरक्षित हो गई हैं। अन्याय चरम सीमा पर है, हमें उम्मीद है देश के लोग बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए आगे आएंगे और भाजपा को हराने का काम करेंगे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जब उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर सकते हो, जबसे नोटबंदी हुई है बैंकें पैसों से भरी पड़ी हैं । इसलिए समाजवादी पार्टी इस पक्ष में है कि किसानों का कर्ज माफ हो।

मोहित/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular