Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचुनावी माहौल में सपा ने की पांच अध्यक्षों की नियुक्ति

चुनावी माहौल में सपा ने की पांच अध्यक्षों की नियुक्ति

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने पांच अध्यक्षों की नियुक्ति की। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए यह निर्णय किया गया।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मोहर के बाद चार जनपदों में पांच चेहरों को अध्यक्ष बनाया गया। इसमें अवधेश यादव को गोरखपुर का जिलाध्यक्ष, केके त्रिपाठी को गोरखपुर महानगर का अध्यक्ष, देवेंद्र जाखड़ को हापुड़ का जिलाध्यक्ष, कैलाश यादव को ललितपुर का जिलाध्यक्ष और दूधनाथ को मऊ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

गोरखपुर में संगठन में हुए परिवर्तन को आगे चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। उम्मीदवारों के नामों को लेकर कयास लगाने में पूर्व पदाधिकारी के नाम भी लिये जा रहे हैं।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular