Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचुनावी बॉण्ड रद्द करने के पक्ष में कांग्रेस का प्रदर्शन

चुनावी बॉण्ड रद्द करने के पक्ष में कांग्रेस का प्रदर्शन

मेरठ (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी बॉण्ड योजना रद्द करने के पक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मोदी सरकार पर काला धन इकट्ठा करने के लिए इस योजना को लाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि काला धन इकट्ठा करने के लिए मोदी सरकार चुनावी बॉण्ड योजना लेकर आई थी, कांग्रेस इसका शुरू से ही विरोध कर रही थी। चुनावी बॉण्ड रद्द करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्यायालय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष से भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा कांग्रेस के खाते फ्रीज किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को देकर उन्होंने चुनावी बॉण्ड योजना रद्द होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। जाहिद अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से भारतीय जनता पार्टी का सच सामने आ गया है। अब भाजपा द्वारा कांग्रेस के खातों को फ्रीज किया जा रहा है। अभी शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन दिया गया है। यदि यही स्थिति रही तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

डॉ. कुलदीप/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular