Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचुनार में भाजपा उम्मीदवार गंगा सागर दुबे 96 मतों से पराजित

चुनार में भाजपा उम्मीदवार गंगा सागर दुबे 96 मतों से पराजित

मीरजापुर(एजेंसी)। जिले के सदर और चुनार भूमि विकास बैंक के डेलीगेट के लिए कराए गए चुनाव में भाजपा को मात्र एक स्थान पर विजय मिल पायी है। 
सदर में भाजपा के प्रमोद सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश त्रिपाठी को 234 मतों पर समेट कर 136 मतों से विजयी हासिल करने में सफल रहे। वहीं चुनार में भाजपा के गंगा सागर दुबे को निर्दलीय अशोक कुमार सिंह ने 96 मतों से पराजित कर दिया। भाजपा के गढ़ में गंगा सागर दुबे की पराजय आगामी विधानसभा चुनाव के लिए खतरें की घंटी साबित हो रही है। यदि इसी तरह भाजपाई निजी हितों को साधने में जुटे रहे तो आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी क्षति होते देर नहीं लगेगी।
जिला भूमि विकास बैंक के डेलीगेट के चुनाव के लिए भाजपा ने सदर और चुनार की शाखा के डेलीगेट के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं लालगंज तहसील के बैंक के डेलीगेट का पद अपना दल(एस) के उम्मीदवार डा. एसपी पटेल को दे दिया गया था। डा. एसपी पटेल निर्विरोध चुने गए। वहीं दो स्थानों के लिए मंगलवार को सुबह दस से शाम चार बजे तक मतदान कराया गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular