Wednesday, March 4, 2026
Homeराष्ट्रीयचीन सीमा पर भी रूसी मिसाइल डिफेन्स सिस्टम एस-400 तैनात करेगा भारत

चीन सीमा पर भी रूसी मिसाइल डिफेन्स सिस्टम एस-400 तैनात करेगा भारत

– सतह से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल प्रणाली से भारत की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा

– वायु सेना लंबी दूरी पर दुश्मन के लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और ड्रोन को नष्ट कर सकेगी

नई दिल्ली (हि.स.)। रूसी मिसाइल डिफेन्स सिस्टम एस-400 का नया स्क्वाड्रन अगले दो से तीन महीनों में चीन के साथ उत्तरी सीमा पर तैनात किया जायेगा। सतह से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल प्रणाली से भारत की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय वायु सेना लंबी दूरी पर दुश्मन के लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और ड्रोन का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर सकेगी। दिसंबर में रूस से मिला पहला मिसाइल डिफेन्स सिस्टम पंजाब सेक्टर में तैनात किया गया है।

सतह से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल प्रणाली से भारत की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय वायु सेना लंबी दूरी पर दुश्मन के लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और ड्रोन का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर सकेगी। भारतीय वायुसेना को एस-400 ‘ट्रायम्फ’ मिसाइल की कुल पांच रेजीमेंट (फ्लाइट) अक्टूबर, 2023 तक मिलनी हैं। भारत के रक्षा बेड़े में शामिल हो रहे इस रूसी मिसाइल डिफेन्स सिस्टम से पूरी दुनिया खौफ खाती है। हर फ्लाइट में आठ लॉन्चर हैं और हर लॉन्चर में दो मिसाइल हैं। चीन और पाकिस्तान के खतरे को देखते हुए भारत को रूस में बने इस ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 की बहुत जरूरत थी।

भारतीय वायु सेना को अब अत्याधुनिक एस-400 मिसाइल डिफेन्स सिस्टम की तीसरी खेप मिलने जा रही है। इससे लंबी दूरी पर दुश्मन के लड़ाकू विमानों, रणनीतिक बमवर्षकों, मिसाइलों और ड्रोनों का पता लगाने और नष्ट करने की भारत की क्षमता को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। तीसरे एस-400 डिलीवरी ऐसे समय में होने जा रही है, जब चीन ने पूर्वी लद्दाख में अपनी हवाई गतिविधियों को तेज कर दिया है। चीनी लड़ाकू विमान अक्सर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के करीब 10 किलोमीटर के नो-फ्लाई जोन का उल्लंघन करते हुए उड़ान भरते हैं।

लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश जैसे अन्य क्षेत्रों में चीनी लड़ाकू विमानों की तैनाती और उड़ानें जून के मध्य से 3,488 किलोमीटर लंबी एलएसी पर बढ़ी हैं। एक दिन में एलएसी के पास अक्सर दो-तीन चीनी लड़ाकू उड़ानें होती हैं। चीन ने पिछले दो वर्षों में भारत के सामने अपने सभी प्रमुख हवाई अड्डों जैसे होटन, काशगर, गर्गुनसा और शिगात्से को उन्नत किया है।

सुनीत/दधिबल

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular