Sunday, December 14, 2025
Homeस्वास्थ्यचीन में बच्चों में फिर सांस संबंधी बीमारियों में तेजी, भारत सतर्क

चीन में बच्चों में फिर सांस संबंधी बीमारियों में तेजी, भारत सतर्क

नई दिल्ली (हि.स.)। उत्तरी चीन में बच्चों में एच9एन2 मामलों के साथ श्वसन संबंधी बीमारियों के मामलों में बढ़ोतरी से भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय चीन में फैली श्वसन संबंधी बीमारियों पर बारीकी से निगरानी कर रहा है। शुक्रवार को मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि चीन से रिपोर्ट किए गए एवियन इन्फ्लूएंजा के मामलों के साथ-साथ श्वसन संबंधी बीमारी से भारत को कम खतरा है।

मंत्रालय के मुताबिक चीन निमोनिया के बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी एक बयान जारी किया है। मंत्रालय के मुताबिक वर्तमान में उपलब्ध जानकारी के आधार पर पिछले कुछ हफ्तों में चीन में श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले बढ़े हैं। बच्चों में श्वसन संबंधी बीमारी के सामान्य कारणों का पता लगाया गया है और किसी असामान्य कारणों की कोई पहचान नहीं की गई है।

मंत्रालय ने कहा कि एवियन इन्फ्लूएंजा के मामलों के खिलाफ तैयारी पर चर्चा करने के लिए हाल ही में डीजीएचएस की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसकी रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन को दी गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक एवियन इंफ्लूएंजा के मानव से मानव में फैलने की कम संभावना है और इसकी मृत्यु दर भी बेहद कम है। बैठक में पशुपालन और वन्य जीवन क्षेत्रों के बीच निगरानी को मजबूत करने और समन्वय में सुधार की आवश्यकता को पहचाना गया।

विजयलक्ष्मी/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular