Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने पीएलए में घटाए तीन लाख सैनिक, 2030 तक और होगी...

चीन ने पीएलए में घटाए तीन लाख सैनिक, 2030 तक और होगी कटौती

– चीन की सेना में 9.6 लाख थल सैनिक, नेवी में 2.60 लाख और वायु सेना में 1.20 लाख जवान

बीजिंग(हि.स.)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में तीन लाख सैनिक घटाने की घोषणा की है। कुछ साल पहले 46 लाख सैनिकों वाली चीनी सेना अब घटकर बीस लाख हो गयी है। उन्होंने 2030 तक सैन्य बल में और कटौती करने का भी ऐलान किया है।

चीन सेना में कुछ साल पहले तक 46 लाख सैनिक थे। पांच वर्ष पहले एक साथ तीन लाख सैनिकों की कटौती कर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का सैन्य बल घटाकर 23 लाख कर दिया गया था। इसके बाद सैनिकों ने आंदोलन तक किया था, किन्तु तब चीन की सरकार ने संख्या के बजाय गुणवत्ता पर जोर देने की बात कही थी। अब पांच साल बाद एक बार फिर एक साथ तीन लाख सैनिक घटाने का ऐलान हुआ है। इस तरह कुछ साल पहले 46 लाख सैनिकों वाली चीनी सेना अब घटकर बीस लाख हो गयी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस फैसले के पीछे चीनी सेना को आधुनिक बनाने का तर्क दिया है।

ब्रिटेन के संस्थान इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज ने दावा किया है कि चीन की सेना में अब नौ लाख 65 हजार थल सैनिक हैं। इसी तरह नेवी में सैनिकों की संख्या दो लाख 60 हजार और चीन की वायु सेना में सैनिकों की संख्या तीन लाख 95 हजार है। इनके अलावा चीन की सेना की एक इकाई रॉकेट फोर्स भी है, जिसमें एक लाख बीस हजार सैनिक हैं। इसी तरह रणनीतिक समर्थन के लिए बनी स्ट्रैटेजिक सपोर्ट फोर्स में एक लाख 45 हजार सैनिक हैं। सेना के अन्य आयामों में डेढ़ लाख अन्य सैनिक शामिल हैं।

संजीव मिश्र

RELATED ARTICLES

Most Popular