Wednesday, January 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय चीन के सुरक्षा सलाहकार से बोले डोभाल, शांति के बिना नहीं हो...

 चीन के सुरक्षा सलाहकार से बोले डोभाल, शांति के बिना नहीं हो सकते रिश्ते सामान्य

जोहान्सबर्ग(हि.स.)। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने चीन के सुरक्षा सलाहकार वांग यी से साफ कहा है कि शांति के बिना दोनों देशों के रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स देशों के सम्मेलन से इतर हुई बातचीत में डोभाल और वांग यी ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

चर्चा के दौरान दोनों के बीच भारत-चीन से जुड़े सीमा विवाद पर भी चर्चा हुई है। यी ने डोभाल से दोनों देशों के बीच रिश्तों को स्थिर करने की बात कही। इसके जवाब में डोभाल ने भी दोनों देशों के आपसी हितों का जिक्र किया। वांग यी ने डोभाल से कहा कि दोनों पक्षों को रणनीतिक विश्वास बढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही आम सहमति और सहयोग पर ध्यान केंद्रित और बाधाओं को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को जल्द से जल्द मजबूत और स्थिर विकास की पटरी पर लाना चाहिए। वांग यी ने जोर देकर कहा कि चीन भारत समेत व्यापक विकासशील देशों के साथ बहुपक्षवाद और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लोकतंत्रीकरण का समर्थन कर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण दिशा की ओर बढ़ाने को तैयार है।

दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भारत-चीन सीमा विवाद पर बात की। डोभाल ने कहा कि 2020 से भारत-चीन सीमा के पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी पर स्थिति ने रणनीतिक विश्वास और रिश्ते के सार्वजनिक और राजनीतिक आधार को खत्म कर दिया है। इस मौके पर स्थिति को पूरी तरह से हल करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाल करने के लिए निरंतर प्रयासों के महत्व पर जोर दिया, ताकि द्विपक्षीय संबंधों में सामान्य स्थिति में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि भारत-चीन द्विपक्षीय संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

संजीव/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular