Tuesday, March 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन की वैक्सीन पर ताइवान को भरोसा नहीं

चीन की वैक्सीन पर ताइवान को भरोसा नहीं

67 फीसदी लोगों ने लगवाने से किया इनकार

इंटरनेशनल डेस्क

ताइपे। चीन की वैक्सीन को लेकर अभी भी लोग पूरी तरह से विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को प्रकाशित एक सर्वे में बताया गया है कि ताइवान के 67 फीसदी लोग चीन में तैयार हुए कोरोना वैक्सीन को लगवाने से इनकार कर दिया है। मात्र 24.3 फीसदी ही ऐसे लोग हैं जिन्होंने वैक्सीन को लगवाया है। ताइवान टाइम्स के मुताबिक ताइपे के हावर्ड प्लाजा होटल में एक समाचार सम्मेलन में फोकस सर्वे रिसर्च द्वारा इस रिपोर्ट को प्रस्तुत किया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि जिन 67 फीसदी लोगों ने अनुमोदन नहीं किया, उनमें से 27.1 प्रतिशत ने कहा कि वे ज्यादातर असंतुष्ट हैं, जबकि 39.9 प्रतिशत ने कहा कि वे बहुत असंतुष्ट हैं। तमांग विश्वविद्यालय के एक एसोसिएट प्रोफेसर वांग कुन-यी ने कहा, जो स्ट्रैटेजिक स्टडी सोसाइटी का प्रमुख हैं, ने कहा कि ऐसा इसलिए हो सकता है कि क्योंकि चीन ने अपने टीकों को लेकर वैज्ञानिक डेटा जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर ताइवान को चीन से टीके आयात करने है तो तो इसके लिए केवल 18.9 प्रतिशत लोगों की ही स्वीकृति है। ताइवान इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक स्टडी सोसाइटी और ताइवान इंटरनेशनल स्टडीज एसोसिएशन द्वारा डिजाइन किए गए इस सर्वे में लोगों से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के तहत ताइवान-चीन संबंधों और ताइवान-अमेरिका संबंधों के बारे में भी सवाल पूछा गया है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular