60 फीसद अमेरिकी लोगों ने ड्रैगन को ठहराया जिम्मेदार
इंटरनेशनल डेस्क
न्यूयॉर्क। कोरोना वायरस का प्रसार कैसे हुआ? इसे लेकर शोधकर्ताओं की खोज जारी है। इस बीच कई विश्लेषक लगातार इस बात का अंदेशा जता रहे हैं कि यह वायरस चीन की वुहान लैब से सबसे पहले निकला था। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच एक सर्वे में दावा किया गया है कि 60 प्रतिशत अमेरिकी नागरिक यह मानते हैं कि खतरनाक कोरोना वायरस चीन के वुहान स्थित लैब से ही निकला है।
हाल ही में फाक्स न्यूज ने अपने एक सर्वे में दावा किया है कि यूएस के 60 फीसदी नागरिकों को इस बात पर विश्वास है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान में स्थित लैब में विकसित किया गया और यह लीक हो गया। फाक्स न्यूज के सर्वे में यह बात निकल कर सामने आई है कि सिर्फ 31 प्रतिशत अमेरिकी यह सोचते हैं कि यह जानलेवा वायरस कुदरती देन है। कहा जा रहा है कि यह सर्वे 19 जून से 22 जून के बीच 1,001 यूएस नागरिकों के बीच किया गया है। सर्वे के मुताबिक 50 प्रतिशत लोगों का यह भी मानना है कि कोविड-19 वायरस ने अमेरिकियों की जिंदगी और उनके रहन-सहन को पूरी तरह से बदल दिया है। जबकि 42 फीसदी लोग यह मानते हैं कि यह बदलाव अस्थाई है। इसी साल फरवरी के महीने में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने लैब से वायरस के लीक होने की थ्योरी को नकार दिया था।
यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
