Sunday, April 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन का जासूसी पोत 'युआन वांग 5' पहुंचा श्रीलंका

चीन का जासूसी पोत ‘युआन वांग 5’ पहुंचा श्रीलंका

कोलंबो (हि.स.)। चीन का हाई टेक जासूसी पोत ‘युआन वांग 5’ आखिरकार मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 8ः20 बजे श्रीलंका के दक्षिणी तट हंबनटोटा बंदरगाह पहुंच गया। यह यहां 22 अगस्त तक रुकेगा।

यह चीन का बैलिस्टिक मिसाइल और सैटेलाइट ट्रैकिंग शिप है। इसे दोहरे उपयोग वाले पोत ‘युआन वांग 5’ को जासूजी बताया जा रहा है। भारत पहले ही इसके पड़ोसी देश में रुकने पर चिंता जता चुका है। इस बात का ख्याल रखते हुए श्रीलंका ने चीन से पोत के इस सफर को स्थगित करने का आग्रह किया था। बाद में श्रीलंका ने शनिवार को पोत को अपने बंदरगाह पर रुकने की मंजूरी दी। पहले इस पोत के बंदगाह पर पहुंचने की तारीख 11 अगस्त तय की गई थी।

श्रीलंका ने कहा है कि तय समयावधि के भीतर ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पोत के बंदरगाह पर आगमन को रक्षा मंत्रालय ने मंजूर दी है। उल्लेखनीय है कि यह पोत श्रीलंका से दक्षिण भारत के कुछ महत्वपूर्ण और परमाणु सैन्य ठिकानों पर नजर रख सकता है।

मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular