Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचीनी कारखानों में सह उत्पादों का उत्पादन से मिलेगी आर्थिक स्थिरता :...

चीनी कारखानों में सह उत्पादों का उत्पादन से मिलेगी आर्थिक स्थिरता : प्रो0 नरेन्द्र मोहन

– एनएसआई कानपुर तमिलनाडु व तेलंगाना चीनी कारखानों में मूल्य वर्धित उत्पादों को करेगा उत्पादन

कानपुर (हि.स.)। कानपुर राष्ट्रीय शर्करा संस्थान ने आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए तमिलनाडु और तेलंगाना चीनी कारखानों के विविधीकरण तकनीकी की जानकारी प्रदान करेगा। तकनीकी के इस्तेमाल से चीनी मिल द्वारा स्पेशलिटी शुगर के अतिरिक्त सह-उत्पादों से अन्य मूल्य वर्धित उत्पादों का उत्पादन किया जा सकेगा।

संस्थान की सहायता लेने और परामर्श के नियमों और शर्तों को अंतिम रूप देने के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) बी0 चंद्रशेखर के नेतृत्व में मेसर्स पोन्नी शुगर्स (इरोड) लिमिटेड के एक प्रतिनिधि मंडल ने संस्थान का दौरा किया। पहले चरण में संस्थान उन्हें अपने मौजूदा पारंपरिक चीनी संयंत्र को 450 मीट्रिक टन प्रतिदिन की चीनी रिफाइनरी में परिवर्तित करने है। इसके साथ ही खोई से टेबलवेयर (कटलरी) बनाने के लिए एक नई इकाई स्थापित करने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के निदेशक प्रो0 नरेन्द्र मोहन ने कहा कि केवल चीनी का उत्पादन करने वाले चीनी कारखानों को सह उत्पादों के प्रभावी उपयोग के साथ कई उत्पादों का उत्पादन वाले परिसरों में परिवर्तित करना, चीनी उद्योग में आर्थिक स्थिरता प्राप्त करने का एक मात्र समाधान है। अन्य उद्योगों के साथ विविधीकरण और एकीकरण सफलता की कुंजी है और उसी पर चेन्नई में हमारी प्रारंभिक बैठक के दौरान चर्चा की गई थी। कार्य को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान की टीम जुलाई में ही साइट का दौरा करेगी।

तेलंगाना के चीनी कारखानों के एक अन्य समूह, मेसर्स गायत्री शुगर्स लिमिटेड ने भी विभिन्न जैव-रसायनों, खोई से वैनिलिन और ग्राफीन ऑक्साइड आदि के उत्पादन में संस्थान की मदद मांगी है। इस क्षेत्र में गन्ना और चीनी उत्पादकता के स्तर को देखते हुए केवल चीनी उत्पादन के साथ लाभप्रदता चुनौती पूर्ण है और इस प्रकार संपूर्ण गन्ना मूल्य श्रृंखला का प्रभावी तरीके से उपयोग करना आवश्यक है।

निदेशक ने कहा कि, हमने इस विषय पर प्रबंध निदेशक सरिता रेड्डी और कंपनी के अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की और जल्द ही तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने की उम्मीद है।

अजय/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular