Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीनी-कनाडाई अरबपति जियाओ जियान्हुआ को 13 साल की सजा

चीनी-कनाडाई अरबपति जियाओ जियान्हुआ को 13 साल की सजा

बीजिंग (हि.स.)। पांच साल पहले हांगकांग से रहस्यमय ढंग से गायब हुए चीनी-कनाडाई अरबपति जियाओ जियान्हुआ को शंघाई की एक अदालत ने 13 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उनके प्रतिष्ठान पर 8 बिलियन डॉलर से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है।

पांच साल पहले चीन की सरकार ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के अन्य आरोपों में व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा शुरू किया था, उसी समय जियाओ जियान्हुआ अचानक सिंगापुर से गायब हो गये थे। उस समय चीन की पुलिस को हांगकांग में काम करने से रोक दिया गया था। जियाओ पर चीन के कई शक्तिशाली परिवारों की ओर से काम करने का भी आरोप लगा था।

जियाओ के सिंगापुर से लापता होने के बाद चीन की सरकार ने औपचारिक रूप से मुकदमा चलाया। अब शंघाई की एक अदालत ने जियाओ जियान्हुआ को 13 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। जियाओ के औद्योगिक प्रतिष्ठान टुमॉरो होल्डिंग समूह पर 55.03 बिलियन युआन (8.09 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि जियाओ और टुमॉरो समूह ने वित्तीय प्रबंधन आदेश का गंभीर उल्लंघन किया। साथ ही जियाओ पर देश की वित्तीय सुरक्षा को चोट पहुंचाने की बात भी अदालती आदेश में कही गयी है।

संजीव मिश्र

RELATED ARTICLES

Most Popular