जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री चित्रगुप्त सभा के सौजन्य से गुरु नानक चौराहे पर भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन के दिन एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त केवल कायस्थ परिवार के आराध्य नहीं हैं, वह सभी वर्गों के आराध्य देवता हैं। वह सभी का लेखा जोखा लिखते हैं। इसलिए सभी वर्गों को भगवान चित्रगुप्त की पूजा करनी चाहिए। इस भंडारे को सफल बनाने में चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव गप्पू, अवनी रंजन, गायत्री प्रसाद श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, हर्षवर्धन नेहरू, गगन श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, तरुण श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव प्रधान, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, प्रवीन श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अखिल श्रीवास्तव, सभासद शशांक श्रीवास्तव, सभासद पवन श्रीवास्तव, अजय शंकर बंटी पूर्व प्रत्याशी उत्तर प्रदेश बार काउंसिल, विवेक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, प्रेम चन्द्र जी, केके श्रीवास्तव, आईबी श्रीवस्तव, राजन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव,अतुल श्रीवास्तव आदि का विशेष योगदान रहा। शैलेंद्र सिंह बब्बू बिसेन जी ने प्रसाद वितरण स्थल पर पहुंचकर प्रभु की आराधना की।
चित्रगुप्त सभा द्वारा भंडारे का आयोजन
RELATED ARTICLES

