Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचित्रकूट : विदाई वाले दिन फरार दुल्हन ने प्रेमी के साथ थाने...

चित्रकूट : विदाई वाले दिन फरार दुल्हन ने प्रेमी के साथ थाने में रचाई शादी, जिले में बनी चर्चा की विषय

चित्रकूट में शादी के बाद विदाई के दिन फरार हुई दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंचकर शादी रचा ली। थाने में ही पुलिस और अपने परिजनों की मौजूदगी में एक-दूसरे को माला पहनाकर प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरा और दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। दरअसल, मऊ थाना क्षेत्र के मवई खुर्द गांव में शत्रुघ्न नाम के व्यक्ति ने अपनी बेटी रानी की शादी सुरौंधा गांव के अजय नाम के लड़के के साथ तय की थी। 29 मई को अजय अपनी बारात लेकर गाजे बाजे के साथ गांव पहुंचा था। रात में ही शादी की रस्में हुईं लेकिन जब सुबह बारात विदा होने की बारी आई तो लड़की शौच जाने के बहाने अपने प्रेमी छुट्टन पटेल के साथ फरार हो गई। इससे परेशान लड़की के परिजनों ने दुल्हन की छोटी बहन की शादी करने के लिए लड़के के परिजनों के सामने प्रस्ताव रखा, जिस पर लड़के के परिजनों ने दुल्हन की छोटी बहन के नाबालिग होने के कारण उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और बिना दुल्हन के अपनी बारात लेकर बैरंग वापस गांव लौट आए। इस मामले में दूल्हे के पिता ने मऊ थाने में लड़की के पिता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़े को तलाश शुरू की। फिलहाल अब दोनों प्रेमी जोड़े ने थाने पहुंचकर पुलिस के सामने ही अपने परिजनों की मौजूदगी में शादी रचा ली है। अब ये शादी शादी जिले में चर्चा का विषय बना हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular