Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरचार सगी बहिनों नदी में डूबने से मौत

चार सगी बहिनों नदी में डूबने से मौत

रोहित कुमार गुप्ता बलरामपुर

रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कालू बनकट निवासी चार सगी बहनें बकरीद का त्यौहार मनाने ननिहाल मसीहाबाद गई थी। तेज गर्मी और धूप के कारण चारों बहनें ननिहाल के बगल स्थित कुवानों नदी में स्नान करने लगीं। इसी बीच चारों बहनें नदी के गहने कुंड में चली गई और डूब कर उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर चारों बहनों का शव नदी से बाहर निकाला। मृत बहनों की पहचान कालू बनकट निवासी राजू की पुत्री रेशमा 13 वर्ष अफसाना 11 वर्ष गुड्डी 9 वर्ष तथा लल्ली 7 वर्ष के रूप में हुई है।
बच्चियों के डूब कर मरने के चलते गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मौके पर पहुंचे एसडीम अवधेश कुमार तथा सीओ प्रमोद कुमार ने घटना की जानकारी ली है मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

चार सगी बहिनों नदी में डूबने से मौत
RELATED ARTICLES

Most Popular