Saturday, March 28, 2026
Homeकानपुरचार राज्यों की सरकार में तीन में कांग्रेस ने पिछड़े को बनाया...

चार राज्यों की सरकार में तीन में कांग्रेस ने पिछड़े को बनाया मुख्यमंत्री : अनिल यादव

– जातिगत जनगणना कराकर पिछड़ों का बढ़ाया जाए आरक्षण

कानपुर (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान स्पष्ट कर दिया था कि जातिगत जनगणना होनी चाहिये। इसी के तहत जातिगत जनगणना और पिछड़ों का आरक्षण बढ़ाने को लेकर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मण्डलीय सम्मेलन कर रही है। कांग्रेस सबको साथ लेकर आगे बढ़ रही है और कांग्रेस शाषित चार राज्यों में तीन मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से आते हैं। यह बातें रविवार को मण्डलीय सम्मेलन में कानपुर पहुंचे प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव ने कही।

कांग्रेस ने रविवार को मंडलीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया। शहर के दक्षिण में आयोजित हुए इस सम्मेलन में प्रदेश के संगठन सचिव अनिल यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने ‘जातीय जनगणना कराओ आरक्षण बढ़ाओ’ के नारा को इस सम्मेलन में बुलंद किया। कहा कि कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है और सबको उसी के अनुसार जिम्मेदारी भी सौंप रही है।

वक्ताओं ने कहा कि पिछड़े समाज को उसका हक मिलना चाहिए और कांग्रेस उसके लिए कटिबद्ध है। इस दौरान वक्ताओं ने साफ तौर पर कहा कि वर्तमान की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग की विरोधी है। उसकी नीतियां भी पिछड़ा वर्ग के खिलाफ रहती हैं।

अजय/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular