Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश चार माह में मिलने लगेगा बुंदेलखंड के हर घर को नल जल...

 चार माह में मिलने लगेगा बुंदेलखंड के हर घर को नल जल : योगी आदित्यनाथ

महिलाओं को पानी के लिए दूर-दूर तक नहीं जाना होगा

बांदा(हि.स.)। पहले बुंदेलखंड में पीने के पानी का बड़ा संकट था। महिलाएं मटकी लेकर एक से पांच किलोमीटर दूर तक पैदल जाती थीं और सिर पर पानी से भरी मटकी लेकर आती थीं, लेकिन हमारी सरकार ने बुंदेलखंड की इस समस्या को खत्म करते हुए हर घर जल नल परियोजना बनाईहै। जो चार महीने के अंदर चालू हो जाएगी, जिससे महिलाओं को दूर तक पानी लेने नहीं जाना पड़ेगा।

मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव एक दूसरे चरण के अंतिम दिन बांदा के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के पहले दूसरी सरकारों के जमाने में बुंदेलखंड सुरक्षित नहीं था। यहां लूट-खसोट का दौर जारी था। हमारी सरकार ने यहां लूट-खसोट को खत्म करने के साथ माफिया राज का खात्मा किया। यहां विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। हमारी सरकार ने ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस बना कर दिया। जहां आज कम समय में दिल्ली तक की यात्रा करने के लिए वाहन फर्राटे भर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने इसी तरह सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है। लोकतंत्र की ताकत के हथियार को उसी के हाथ में देना चाहिए जो उसका सही उपयोग कर सके। अगर यह ताकत गलत हाथों में चली गई तो वह भस्मासुर बन जाएगा। उन्होंने इस मौके पर नगर पालिका परिषद बांदा, अतर्रा नगर पालिका के चेयरमैन उम्मीदवारों के साथ ही जिले की छह नगर पंचायतों में चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार को नगर पालिका में जिता कर भेजिए तभी शहर का भी विकास होगा। आपका शहर स्वच्छ व सुंदर दिखाई देगा।

इस मौके पर प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता मौजूद थे।

अनिल/मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular