Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचार मजिस्ट्रेट और 12 स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट 24 घंटे ईवीएम स्ट्रांग रुम की...

चार मजिस्ट्रेट और 12 स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट 24 घंटे ईवीएम स्ट्रांग रुम की करेंगे निगरानी

कानपुर(हि.स.)। स्ट्रांग रूम की सीआईएसफ के जवानों द्वारा 24 घंटे कड़ी सुरक्षा की जा रही है। 24 घंटे वाच टावर से चप्पे-चप्पे पर नजर रखते हुए नौबस्ता गल्ला मंडी के चारों तरफ पेट्रोलिंग की जा रही है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग के लिए 24 घंटे चार मजिस्ट्रेट तथा 12 स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट द्वारा निगरानी की जा रही है। यह बातें मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने कही।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन नेहा शर्मा ने नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। सभी स्ट्रांग रूप की लगातार 24 घण्टे कड़ी सुरक्षा की जा रही है। यहां बने 4 वॉच टॉवर से चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। इसके अतरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल से भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। यहां पर किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है। चारों तरफ बैरिकेडिंग लगी हुई है जिसकी पुलिस निगरानी कर रही है। स्ट्रांग रूम के बाहर सीआईएसएफ के जवानों द्वारा 24 घण्टे कड़ी सुरक्षा की जा रही है।

इसके अतिरिक्त बैरिकेडिंग के बाहरी क्षेत्र में पुलिस के जवानों द्वारा सुरक्षा की जा है तथा मंडी के बाहरी चारों तरफ लगातार पुलिस फोर्स द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी 10 विधानसभा सभाओं का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम का निरीक्षण किया।

इसके अतिरिक्त स्ट्रांग रूम पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फोकस को मानिटरिंग पर निरंतर अवलोकन करने के लिए नवीन गल्ला मंडी में मतगणना के दिन तक प्रतिदिन निरीक्षक किए जाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में एवं उनके पर प्रवेक्षण के लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।

मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव अपर उपजिलाधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में प्रातः 6:00 से 2:00 तक अवनीश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अपराहन 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक कलीमुद्दीन, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06 बजे तक, मजिस्ट्रेट रामानुज उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक घाटमपुर के पर्यवेक्षण में स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक तेज कुमार परियोजना अधिकारी डूडा, अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चंद्रप्रकाश अवस्थी जिला उद्यान अधिकारी, रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक गजेंद्र प्रताप सिंह उपायुक्त स्वत: रोजगार को लगाया गया है।

मजिस्ट्रेट यशवंत राव उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक बिल्लौर के पर्यवेक्षण में स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक अखिलेश पांडेय सहायक अभियंता डीआरडीए, अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक डॉक्टर रमापति मिश्रा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक खुर्शीद अहमद जिला सेवायोजन अधिकारी को लगाया गया है।

मजिस्ट्रेट राजू उपाध्याय उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक नरवर के पर्यवेक्षण में स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रातः 6:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक अजय पालीवाल सहायक प्रबंधक सहकारी समितियां, अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक रविंदर गुप्ता अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक जयदीप सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी को लगाया गया है।

राजनीतिक दलों के नामित प्रतिनिधियों द्वारा स्ट्रांग रूम की निगरानी करने की भी व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर अतुल कुमार भी उपस्थित रहे।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular