Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचचार पुलिस निरीक्षक गैर जिला स्थानांतरित

चार पुलिस निरीक्षक गैर जिला स्थानांतरित

संवाददाता

बहराइच। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने जिले के चार पुलिस निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया है। इसमें दो निरीक्षक बलरामपुर तथा दो श्रावस्ती भेजे गए हैं। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक पद से लाइन हाजिर किए गए मनीष कुमार पांडेय तथा हरदी के प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे का तबादला बलरामपुर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विशेश्वरगंज के पद से लाइन हाजिर किए गए योगेन्द्र नाथ राय तथा प्रभारी निरीक्षक रामगांव के पद से लाइन हाजिर किए गए राजमणि को श्रावस्ती भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular