Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचार दिन से बिजली न आने से अंधेरे में डूबी कालोनी, लोगों...

चार दिन से बिजली न आने से अंधेरे में डूबी कालोनी, लोगों ने लगाया जाम

जालौन (हि.स.)। चार दिनों से बिजली न आने से परेशान स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि चार दिन से फुंके बिजली ट्रांसफार्मर को विधुत विभाग के द्वारा बदला नहीं गया जिससे लोग अंधकार में रहने को मजबूर हैं वहीं सूचना पर नगर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

पूरा मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर कालोनी का है। यहां पर लगातार चार दिनों से बिजली न आने से लोगों के सब्र का बांध टूट गया और लोगों ने जाम लगा दिया। स्थानीय बाशिंदों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते चार दिन से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है। यहां पर चार दिन से फुके बिजली ट्रांसफार्मर को बदला नही गया। जिससे आक्रोशित जनता ने ब्लाक के सामने नदीगांव रोड पेट्रोल पंप के सामने जाम लगा दिया। वहीं, युवा बोले कि बिजली न आने से पढ़ाई बाधित हो रही है। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने पुलिस बल लेकर स्थिति को संभाला। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने दोपहर एक बजे तक बिजली आने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वहीं, जनता बोली समय बीतने पर बिजली नहीं मिली तो फिर सड़क जाम करेंगे।

विशाल वर्मा/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular