Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचार थानों के छह अपराधी दुराचारी घोषित, खुली हिस्ट्रीशीट

चार थानों के छह अपराधी दुराचारी घोषित, खुली हिस्ट्रीशीट

गोरखपुर(हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश के बाद जिले के चार थानों क्रमशः रामगढ़ताल, राजघाट, गुलरिहा और शाहपुर के 06 अपराधियों को दुराचारी घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने इनकी हिस्ट्रीशीट खोली है। इनके आपराधिक इतिहास के अनुरूप ”ए” श्रेणी में हिस्ट्रीशीट खुली है।

जिन 6 अपराधियों को दुराचारी घोषित किया गया है उनमें रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के अजवनिया निवासी 13A मनोज उर्फ भगत निषाद पुत्र जल्लू निषाद, राजघाट थाना क्षेत्र के चकरा अव्वल निवासी 29A मंजू देवी पत्नी स्व छेदी निषाद, गुलरिहा थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी 7A हरिशचन्द गौतम पुत्र टुअर गौतम, मुसलमान रूप से मऊ जिले के थाना हलधरपुर के मिश्रौली निवासी और हाल मुकाम शाहपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुरम लेन 3, पादरी बाजार निवासी 18A नवनीत मिश्रा उर्फ लक्की मिश्रा पुत्र शशिकांत मिश्र, शाहपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुरम कालोनी पादरी बाजार निवासी 16A जाबेद अली उर्फ छोटू पुत्र मंजूर अली तथा शाजापुर थाना क्षेत्र के ही छोटी मस्जिद आवास विकास कालोनी निवासी 63A मैनुद्दीन अंसारी पुत्र नसरुद्दीन अंसारी शामिल हैं।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular