Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचार घरों को निशाना बनाकर लाखों का माल ले गए चोर

चार घरों को निशाना बनाकर लाखों का माल ले गए चोर

बदायूं (हि.स.)। जिले के सहसवान कोतवाली इलाके के सिलहरी गांव में शनिवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर नकदी जेवर सहित लाखों का माल चोरी कर लिया। रविवार सुबह परिवार वाले जागे तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद सभी ने सहसवान कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

परिवार वालों के मुताबिक सिलहरी गांव के रहने वाले सुनील के घर में घुसे चोरों ने घर में रखे 190000 रुपये, दो जोड़ी कुंडल और चांदी की पायल चोरी कर ली। चोरी की दूसरी वारदात पहलवान के घर में हुई। यहां पहलवान के घर में रखे 70 हजार रुपये की नकदी और दो जोड़ी पायल चोरी हुई है। जबकि कालेस के घर में रखे 38000 रुपये की नकदी और मां के जेवर चोरी हुए हैं। इसके बाद चोरों ने उर्वेश के घर को अपना निशाना बनाते हुए 50 हजार रुपये की नकदी और दो जोड़ी पायल चोरी कर ली। इन चारों लोगों को रविवार सुबह जागने पर पता चला। तब इन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

सहसवान कोतवाली पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही। जल्दी खुलासा किया जाएगा।

अरविंद सिंह/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular