Saturday, April 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलचारबाग रेलवे स्टेशन के एफओबी पर यात्रियों को मिलेगी लिफ्ट और एस्केलेटर...

चारबाग रेलवे स्टेशन के एफओबी पर यात्रियों को मिलेगी लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा

लखनऊ(हि.स.)। राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो नए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर लिफ्ट और दो से सात नम्बर प्लेटफार्म पर स्वचलित सीढ़ियां (एस्केलेटर) लगाई जाएंगी। इसके लिए डिजाइन को मंजूरी दी जा चुकी है।

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल प्रशासन ने लिफ्ट, एस्केलेटर की डिजाइन को मंजूरी दे दी है। अब स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर छह और सात पर इसका निर्माण भी शुरू हो गया है। यात्रियों को अगस्त में इसकी सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। चारबाग में यात्रियों की सुविधा के लिए दो नए फुट ओवर ब्रिज पर लिफ्ट और दो से सात नम्बर तक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर लगेगा।

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने शुक्रवार को बताया कि नए फुट ओवर ब्रिज पर आवागमन करने वाले यात्रियों को अब परेशानी नहीं होगी। नए फुट ओवर ब्रिज के सभी प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इससे प्लेटफॉर्म पर आवागमन करने वाले बुजुर्ग, महिला यात्रियों के अलावा दिव्यांगजनों को दिक्कतें नहीं होंगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular