लखनऊ(हि.स.)। नगरीय परिवहन प्रशासन राजधानी लखनऊ के चारबाग और अवध बस स्टेशन पर दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट कार्ड में मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) की सुविधा शनिवार से शुरू करने जा रहा है। इसके लिए लखनऊ के चारबाग और अवध बस स्टेशन पर एमएसटी काउंटर खुलेगा। इसे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
नगरीय परिवहन के मुताबिक, लखनऊ में दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट कार्ड में एमएसटी की सुविधा शनिवार से शुरू की जाएगी। लखनऊ की नगर बसों में तीन तरह के मासिक सीजन टिकट में दिव्यांग, पत्रकार और दैनिक यात्री सफर कर सकेंगे। इसके लिए चारबाग और अवध बस स्टेशन पर एमएसटी काउंटर खुलेगा। इसकी शुरूआत शनिवार को मंडलायुक्त करेंगे। दरअसल, लखनऊ में मासिक सीजन टिकट की सुविधा फिर से शुरू होने से दैनिक यात्रियों को छुट्टे पैसों के झंझट से छुटकारा मिलेगा और किराए में भी बचत होगी।
दीपक
