Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचाचा ने भतीजे को चाकू से गोदकर मार डाला

चाचा ने भतीजे को चाकू से गोदकर मार डाला

मेरठ (हि.स.)। किठौर थाना क्षेत्र में चाचा ने अपने भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर चाचा ने भतीजे की हत्या को अंजाम दिया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

कायस्थ बड्ढा गांव में गुरुवार की रात को रविंद्र अपने चाचा विनोद के साथ उसके घर पर शराब पी रहा था। ज्यादा शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर चाचा और भतीजे में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विनोद ने अपने भतीजे रविंद्र को चाकू से गोद डाला। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। रविंद्र की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सीओ किठौर अमित राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब पीने की लत के कारण रविंद्र और विनोद की पत्नियां घरेलू झगड़े के बाद उन्हें छोड़कर अपने मायके चली गई थी।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular