Saturday, March 7, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलचांद दिखा तो 22 अप्रैल को ईद मनायी जायेगी : मौलाना खालिद...

चांद दिखा तो 22 अप्रैल को ईद मनायी जायेगी : मौलाना खालिद रशीद

लखनऊ (हि.स.)। ऐशबाग स्थित ईदगाह में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ईद की नमाज की तैयारियों को पूरा किया गया। ईदगाह में ईद की नमाज के इंतजाम देखने के बाद धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि आज चांद दिखेगा तो 22 अप्रैल को ईद मनायी जायेगी।

मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि शुक्रवार को जुमे के नमाज हो रही है। चांद देखने के लिए कमेटी तैयार है, चांद दिखेगा तो शनिवार को 12 अप्रैल के दिन ईद मनायी जायेगी। चांद के न दिखने पर 30 वां रोजा पूरा कर 23 अप्रैल को ईद त्यौहार मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि ईद की नमाज अदा करने के लिए तमाम इंतजाम कर लिये गये हैं।

मौलाना ने कहा कि लखनऊ में ईद पूरे इंतजाम के साथ मनायी जाती है। ईद की नमाज के लिए अलग-अलग मस्जिदों में समय निर्धारित किया गया है। तय समय पर नमाज अदा की जायेगी। अपने लोगों को मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए कहा गया है। इस बार सड़क या गली में नमाज करने से बचने के लिए भी कहा गया है।

महिलाओं के नमाज को लेकर इंतजाम पर उन्होंने कहा कि गत साल की तरह इस बार भी महिलाओं के लिए ईदगाह लखनऊ में ईद की नमाज का विशेष एहतिमाम (प्रबंध) किया गया है। ईदगाह में ईद की नमाज का समय 10 बजे तय किया गया है। नमाज स्थल पर साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था कर दी गयी है। इसके अलावा अन्य इंतजाम भी पूरे कर लिये गये हैं।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular