Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचांदी व्यापारी का सिर धड़ से किया अलग

चांदी व्यापारी का सिर धड़ से किया अलग

– पत्नी से दोस्ती करना चाहता था हत्यारा

आगरा(हि.स.)। पत्नी से दोस्ती करने के बीच रोड़ा बन रहे पति की दोस्त ने ही भतीजे संग मिलकर हत्या कर दी। व्यापारी गोली मारने के बाद उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। शव को छिपाने की प्रयास कर रहे हत्यारोपितों को सिकंदरा पुलिस ने गश्ती के दौरान धर दबोचा।

लोहामंडी के तरकारी वाली गली में चांदी व्यापारी नवीन वर्मा संयुक्त परिवार के साथ रहते थे। नवीन का बेलनगंज निवासी टिंकू भार्गव से अच्छी दोस्ती थी और घर पर आना-जाना था। वह नवीन की पत्नी को पसंद करता एवं दोस्ती करना चाहता था। बीच में रोड़ा बन रहे नवीन को रास्ते से हटाने की योजना बनायी। उसने अपने गुरुवार शाम को नवीन को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह अपने भतीजे और दोस्त नवीन को कार में बैठकर निकल गए।

रास्ते में ही नवीन की कनपटी पर रखकर गोली मारकर हत्या कर दी। उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए सिकंदरा के अरसेना गांव लेकर आए, जहां उन्होंने नवीन के शव को गाड़ी से उतारकर नीचे रखकर उसका गला धड़ से अलग कर पॉलीथिन में लपेट गाड़ी में रख दिया। इसके साथ ही शव की पहचान न हो पाए, इसके लिए उन्होंने उसके शव से कपडे़ भी हटा दिए। वे उसके गले को लेकर वहां से जाने ही वाले थे कि इतनी देर में गश्त करती पुलिस की नज़र उन पर पड़ी।

उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी पर पुलिस को गाड़ी में कटा हुआ सिर मिला। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। चांदी व्यापारी की हत्या में उसके दोस्त और भतीजे को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

श्रीकांत/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular