Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यचांदनी चौक में लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियों ने पाया काबू

चांदनी चौक में लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियों ने पाया काबू

नई दिल्ली (हि.स.)। उत्तरी जिले के चांदनी चौक स्थित लाजपत राय मार्केट में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व दमकल की करीब 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि गुरुवार सुबह 4.44 बजे सूचना मिली कि चांदनी चौक स्थित लाजपत राय मार्केट में आग लग गई है। सूचना मिलते ही एक-एक कर दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग छोटे-छोटे खोखे में लगी थी।

गर्ग के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना में करीब 80 खोखे जलकर राख हो गये। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

अश्वनी/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular