राज्य डेस्क
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को चट्टान खिसकने के चलते नौ लोगों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब भूस्खलन के बाद चट्टानें चलते टेंपो ट्रैवलर पर गिर गईं। जानकारी के मुताबिक हादसे में नौ लोगों की जान गई है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एनएनआई ने हादसे का दिल दहलाने वाले वीडियो जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रविवार को दोपहर 1.30 बजे हुआ। सांगल छितकुल रोड पर बटसेरी के पास इसी वक्त भूस्खलन के चलते चट्टानों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। तभी वहां गुजर रहा टैंपो ट्रैवलर इसकी चपेट में आ गया। इसमें कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से नौ की जान चली गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले कौन हैं, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया गया है कि टैंपो ट्रैवलर में सवार सभी लोग अलग-अलग जगहों के रहने वाले थे। आठ यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, वहीं एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हुई। एक स्थानीय व्यक्ति भी हादसे की चपेट में आया है। चट्टानें गिरने के चलते वहां पर खड़े कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि अन्य किसी वाहन में सवार व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। गौरतलब है कि इस सड़क पर शनिवार से ही लैंडस्लाइड जारी है।
यह भी पढ़ें : 18 डिफाल्टर अधिकारियों का एक दिवस का वेतन रुका
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
