Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचलती कार में महिला कंपाउंडर के साथ गैंगरेप, दो आरोपित गिरफ्तार

चलती कार में महिला कंपाउंडर के साथ गैंगरेप, दो आरोपित गिरफ्तार

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात तीन युवकों ने ड्यूटी से लौट रही महिला कंपाउंडर को अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपितों ने चलती कार में महिला के साथ गैंगरेप किया। देर रात आरोपित महिला को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। महिला को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

भावनपुर क्षेत्र निवासी विवाहिता गढ़ रोड स्थित एक नर्सिंग होम में कंपाउंडर है। महिला के मुताबिक सोमवार रात लगभग आठ बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह सवारी के इंतजार में गढ़ रोड पर खड़ी थी। आरोप कि इसी दौरान उसके एक परिचित युवक ने उसे फोन किया। कुछ देर बाद कार सवार युवक उसके पास पहुंचा और कार में सवार युवक और उसके दो अन्य साथियों ने महिला को जबरन कार में खींच लिया। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे काजीपुर के जंगल में ले गए। जहां आरोपितों ने उसके साथ फिर दुष्कर्म करते हुए किसी के सामने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रात लगभग दो बजे आरोपित महिला को गढ़ रोड पर फेंककर फरार हो गए। बदहवास महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल में भर्ती कराया। 
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि महिला की रजत त्यागी नाम के युवक से फोन पर बात होती थी। रजत ने ही महिला को कॉल करके मिलने के लिए बुलाया था। जिसके बाद रजत और उसके दो दोस्तों ने महिला के साथ कार में गैंगरेप किया। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने रजत और उसके एक साथी को गिरफ्तार करते हुए कार बरामद कर ली गई है। कार में एक न्यूज चैनल की आईडी भी बरामद हुई है। जिसके विषय में जांच कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular