Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में चश्मदीद गवाह से जिरह पूरी

चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में चश्मदीद गवाह से जिरह पूरी

– कड़ी सुरक्षा में गवाह संग पूर्व विधायक अजय राय पहुंचे कोर्ट

वाराणसी (हि.स.)। 31 साल पूर्व हुए चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में चश्मदीद गवाह विजय कुमार पांडेय से बुधवार को बचाव पक्ष द्वारा की जा रही जिरह की कार्यवाही पूरी हो गई। अब इस मामले में अगले गवाह को कोर्ट तलब करेगा और उसके बयान व जिरह की कार्यवाही की जाएगी। विशेष न्यायाधीश एमपी/.एमएलए कोर्ट सियाराम चौरसिया की अदालत में चल रहे मुकदमे की सुनवाई में आरोपित बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। इस दौरान मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी द्वारा अदालत में उपस्थित चश्मदीद गवाह से पूर्व में किए गए जिरह की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए जिरह की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई। साथ ही अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 26 सितंबर नियत कर दी। इसके पूर्व अदालत में मुकदमें की सुनवाई के लिए कड़ी सुरक्षा में पूर्व विधायक अजय राय, गवाह विजय कुमार पांडेय को साथ लेकर अपने अधिवक्ता अनुज यादव व अधिवक्ता विकास सिंह के साथ कोर्ट में उपस्थित हुए।

तीन अगस्त 1991 को लहुराबीर क्षेत्र में स्थित अपने आवास के गेट पर ही अवधेश राय के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृत अवधेश राय के भाई पूर्व विधायक अजय राय ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी, अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश न्यायिक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular