Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेश चरागाह की जमीन की पैमाइश कराने के बाद घेराबन्दी शुरू

 चरागाह की जमीन की पैमाइश कराने के बाद घेराबन्दी शुरू

औरैया (हि. स.)। जिले के बिधूना विकासखंड क्षेत्र पुर्वा पीताराम में गौशाला निर्माण के लिए चारागाह की जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। शासन के आदेश पर गुरुवार को जेसीबी की मदद से जगह की घेर बन्दी की गई,लेकिन वहां रखी झोपड़ियों को नहीं हटवाया गया है।

वहीं ग्राम पुर्वा पीताराम में चारागाह के नाम से तीन जगहों पर लगभग 45 बीघा जमीन अभिलेखों में अंकित है। पुर्वा पीताराम के गाटा संख्या 285 व 383 एवं 301 जो कि अभिलेखों में चारागाह के रूप में दर्ज है। उक्त भूमि पर विगत वर्षों से कुछ लोग कब्जा किये हुए हैं, जिसमे कुछ भूमि कृषि भूमि में सम्मिलित है तो कहीं लोगो ने झोपड़ी रख कर अपने जानवरों को भी बांधे है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर गुरुवार को, लेखपाल योगेश शाक्य, प्रतिमा जादोंन लेखपाल सचिन यादव, प्रधान पति सुनील गुप्ता आदि की मौजूदगी में जमीन की पैमाइस की गई राजस्व विभाग ने जमीन की पैमाइस कर चिह्नांकित कर जेसीबी मशीन से घेरा बन्दी शुरू कर दी गयी चिन्हित जमीन पर जल्द गोशाला का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बिधूना जितेंद्र कुमार से बात की तो बताया कि चरागाह की जमीन की पैमाइश कर ली गयी है उस पर गौशाला बनाई जाएगी।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular