Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचरस तस्कर अय्यूब के मददगारों की तलाश में लगी एसटीएफ

चरस तस्कर अय्यूब के मददगारों की तलाश में लगी एसटीएफ

लखनऊ (हि.स.)। उप्र एसटीएफ के हत्थे चढ़े चरस तस्कर अय्यूब शेख सस्ते दाम पर चरस लाकर उप्र के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता था। अब एसटीएफ की टीम उसके मददगारों को पकड़ने के लिए योजना बना रही है।

एसटीएफ की टीम ने गुरुवार की शाम को अय्यूब शेख को शहीद पथ के किनारे कामता तिराहा के पास से 1.700 किलो ग्राम अवैध नेपाल चरस के साथ पकड़ा था। बरामद नेपाली चरस की कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में 58 लाख रुपये है।

पूछताछ में अभियुक्त अय्यूब शेख ने पूछताछ पर बताया कि वह इस चरस को नेपाल के जनपद परसा के ग्राम देवरिया से चौधरी थारू नामक व्यक्ति से लेकर आ रहा था, जिसे उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों लखनऊ, कानपुर, उन्नाव और आसपास के जिलों में मंहगें दामो पर बेच देता है।

एसटीएफ उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी ने बताया कि काफी दिनों से ये जानकारी मिल रही थी कि बिहार चम्पारन के रहने वाले तस्करों द्वारा नेपाल से लाकर लखनऊ कानपुर व प्रदेश के अन्य जनपदों में नेपाली चरस का अवैध व्यापार किया जा रहा है। इसको गंभीरता से लेकर एसटीएफ की टीम ने इन तस्करों की धरपकड़ में लगी थी। एसटीएफ ने बताया कि अभियुक्त अय्यूब शेख से पूछताछ कर उसके मददगारों की तलाश में टीमें लगाई गई है।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular