Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचयनित स्थान पर गुलाब की विभिन्न रंगों एवं प्रजातियों को लगाकर रोज़...

चयनित स्थान पर गुलाब की विभिन्न रंगों एवं प्रजातियों को लगाकर रोज़ गार्डन तैयार करायें: एस राजलिंगम

मंडलीय शाक भाजी फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का डीएम ने किया निरीक्षण

वाराणसी(हि.स.)। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने शनिवार को मंडलीय शाक भाजी फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उद्यान विभाग की ओर से लगायी पुष्प प्रदर्शनी को देख जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसी एक चयनित स्थान पर केवल गुलाब की विभिन्न रंगों एवं प्रजातियों को लगाकर रोज़ गार्डन तैयार करायें। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के फूलों गुलाब,,गेंदा, डहेलिया,ग्लेडियोलस, साइकस, फर्न, बोगेनवेलिया, कैक्टस आदि व सब्जियों आलू, बैगन, लौकी, शलगम, टमाटर व अन्य मौसमी सब्जियों की किस्मों की प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वालों को प्रमाण पत्र दिए जायेंगे। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण अभिषेक गोयल, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल और अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular