Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के 'एप' से मौसम के साथ मिलेगी पशुपालन...

चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के ‘एप’ से मौसम के साथ मिलेगी पशुपालन की जानकारी

कानपुर(हि.स.)। किसानों को समय समय पर बेहतर तकनीक देने वाला सीएसए विश्वविद्यालय एक और तकनीक लेकर सामने आया है। इस बार मौसम विभाग ने जो वेदर एप तैयार किया है उससे किसानों को मौसम के साथ ही पशुपालन की भी जानकारी मिलेगी। मौसम विभाग का दावा है कि इससे किसानों को अत्यअधिक लाभ मिलेगा और सीएसए के छात्र गांव गांव जाकर किसानों को जागरुक भी करेंगे।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पाण्डेय ने गुरुवार को बताया कि मौसम विभाग द्वारा किसानों को बराबर मौसम की जानकारी दी जा रही है। लेकिन अभी भी बहुत से किसान मौसम की जानकारी के लिए अनभिज्ञ बने रहते हैं, इससे उनको नुकसान भी हो जाता है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने एक ऐसा वेदर एप तैयार किया है जिससे किसानों को बहुत ही फायदा होगा। इससे किसानों को आगामी पांच दिनों के मौसम की गतिविधियों की जानकारी मिलेगी तो वहीं पशुपालन की भी जानकारी हासिल कर सकेंगें। इस एप को गूगल एप पर जाकर प्ले स्टोर किया जा सकता है। इस एप की पहुंच अधिक से अधिक किसानों तक हो इसके लिए विश्वविद्यालय के छात्र गांव गांव जाकर किसानों को एप के विषय में जागरुक करेंगे।

मौसम के साथ पशुपालन की मिलेगी जानकारी

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सीएसएयू वेदर ऐप किसानों को किस माह में मौसम के अनुसार कौन सी फसल की बुआई करनी चाहिए और किस फसल में कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए ये सभी जानकारियां देता है। इसके साथ ही मौसम का पूर्वानुमान जैसे बारिश, बादल, ओलावृष्टि की सटीक जानकारी अब मोबाइल से प्राप्त कर सकेंगे। फसलों में कितनी सिंचाई, खाद आदि कीटनाशक डालना चाहिए यह सब भी एप बताएगा। इसके साथ ही जहां एक तरफ यह ऐप किसानों की फसलों की देखरेख करेगा, तो वहीं पशुपालन में भी किसानों की मदद करेगा। उनके पालने के लिए क्या-क्या कदम उठाने चाहिए इसकी जानकारी भी ऐप देगा। मौसम के अनुसार, जानवरों को किस प्रकार से पशुओं को पालना है यह बताएगा। क्या उनको खाने में देना है यह सब जानकारी इस ऐप के माध्यम से किसानों को मिल सकेगी।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular