Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचन्दौली : एम्बुलेंस से टकराई वाराणसी-मैसूर एक्सप्रेस ट्रेन, एम्बुलेंस के उड़े परखच्चे

चन्दौली : एम्बुलेंस से टकराई वाराणसी-मैसूर एक्सप्रेस ट्रेन, एम्बुलेंस के उड़े परखच्चे

चन्दौली । उत्तर प्रदेश के चन्दौली में नॉर्थ ईस्ट रेल खंड के व्यासनगर स्टेशन के समीप वाराणसी-मैसूर एक्सप्रेस ट्रेन एक एम्बुलेंस से टकरा गई। इस टक्कर से एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, इस हादसे में किसी जानहानि नहीं हुई। मगर, रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था। फिर स्थानीय लोगों की मदद से में एम्बुलेंस को हटाया गया है। यह पूरा मामला मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के हृदयपुर क्रॉसिंग का है। जहां पोल संख्या 758/22 के समीप वाराणसी से मैसूर जा रही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन से एम्बुलेंस टकरा गई। जिससे 102 एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, एम्बुलेंस रामनगर से दीनदयाल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित हुई और ट्रेन से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद एम्बुलेंस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं तेज आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर जुटे लोगों की मदद से फंसे एम्बुलेंस को बाहर निकाला गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर आरपीएफ समेत अन्य रेलकर्मी मौके पर पहुंच गए और बाधित रेल रूट को शुरू कराया। इस दौरान लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस चालक शराब के नशे में था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular