Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन नौ अक्टूबर से : सुरेश

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन नौ अक्टूबर से : सुरेश

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (वाणिज्य कर) का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव 9 एवं 10 अक्टूबर को निश्चित हुआ है। उप्रचश्रेराक संघ के महामंत्री सुरेश यादव ने इसकी जानकारी दी।

सुरेश यादव ने बताया कि द्विवार्षिक अधिवेशन में चुनाव अधिकारी के रुप में वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर राजवर्धन सिंह और सांख्यिकी अधिकारी शिवकुमार तिवारी रहेंगे। अधिवेशन में प्रदेश के समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सदस्य वाणिज्य कर विभाग भाग लेने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि ये चुनाव कमिश्नर वाणिज्य कर के सभागार में होगा। इसकी संस्तुति मिल गयी है। वही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्टेशन छोड़ने की व्यवस्था भी करायी जा रही है। अधिवेशन के संबंध में जिला अधिकारी लखनऊ एवं पुलिस कमिश्नर कार्यालय को अधिवेशन की सूचना दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन के प्रथम सत्र 9 अक्टूबर को होगा और वर्तमान कार्यकारिणी की उपलब्धियों पर और लेखाजोखा की प्रस्तुति होगी। वही 10 अक्टूबर को सुबह के 10 बजे के बाद चुनाव प्रक्रिया होगी। बाद में पदाधिकारी की घोषणा होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular