Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की समस्या सही है, निस्तारण होगा - एडिशनल कमिश्नर

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की समस्या सही है, निस्तारण होगा – एडिशनल कमिश्नर

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (वाणिज्य कर) के द्विवार्षिक अधिवेशन में वाणिज्यकर के एडिशनल कमिश्नर प्रशासन सूर्यमणि लालचंद ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की समस्या सही है, जिसका भविष्य में निस्तारण किया ही जाएगा।

इस अवसर पर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के रामराज दुबे ने वाणिज्यकर कमिश्नर को सम्बोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र पर दिया। सूर्यमणि लालचंद ने कहा कि प्रदेश से आए संघ के सदस्यों को आश्वस्त करता हूं, उनके स्तर पर लम्बित समस्याओं का यथा समय निराकरण कर दिया जाएगा। शासन स्तर पर लम्बित समस्याओं पर अतिशीघ्र शासन में बैठक कर उनके निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।

द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने कहा कि हमारी मुख्य मांगें ग्रेड पे 1900, पदोन्नति वेतनमान 2800 और 4200, चतुर्थ श्रेणी से चालक पद पर 20 प्रतिषत पदोन्नति की है।

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में चतुर्थ श्रेणी के पदनाम परिवर्तन, कानिष्ठ सहायक के पद पर शासनादेशनुसार 20 प्रतिशत पदोन्नति, पूर्व की सेवा को जोड़कर पेंशन का लाभ दिये जाने, मुख्यालय सहित जोनल कार्यालय की पूर्व सेवापुस्तिका के साथ इन्ट्रीरोल का अनुपालन कराये जाने की मांगें हैं।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular