-25 घंटे बाद टावर से उतरे निर्दलीय प्रत्याशी का बयान
झांसी (हि.स.)। यह चुनाव जो कराए वह कम है। नामांकन निरस्तीकरण में प्रशासन की खामी बताते हुए न्याय पाने के लिए 25 घंटे पूर्व टावर पर चढ़ा निर्दलीय प्रत्याशी प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद शनिवार की सुबह नीचे उतर आया। उसने अपने बयान में कहा कि चढ़ा था न्याय पाने के लिए, उत्तरा हूं न्याय के वादे के बाद। वहीं सिटी मैजिस्ट्रेट ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपनी समस्या बताई है। इसको दिखवाया जा रहा है।
बीते दिनों जिले में विधानसभा चुनाव 2022 के नामांकन फार्म भरने में हुई कमियों के चलते 3 विधानसभाओं के 6 प्रत्याशियों के नामांकन फार्म निरस्त किए गए थे। इनमें से निर्दलीय उम्मीदवार पवन यादव का भी नामांकन फार्म पूरा न भरे होने के कारणों से निरस्त किया गया था। इसके लिए पवन को सूचना देते हुए कलेक्ट्रेट बुलाया गया था।
पवन यादव का आरोप है कि वहां समय से पहुंचने पर उसका फॉर्म उसे थमा दिया गया। जबकि उसे ठीक करवाया जाना था। उसने इसकी शिकायत करनी चाही तो किसी ने भी उसको गंभीरता से नहीं लिया।
इस पर निराश होकर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पवन यादव ने न्याय पाने का एक दूसरा तरीका अख्तियार किया। वह गोविंदपुरी क्षेत्र में एक टावर पर चढ़ गया। पूरे दिन पुलिस व प्रशासन की मशक्कत करने के बाद भी वह नीचे नहीं उतरा। पूरी रात भी उसी टावर पर चढ़ा रहा। आज सुबह जब सिटी मजिस्ट्रेट स्वयं अपने दल बल के साथ उसके पास पहुंचे और उसे उसकी समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर 25 घंटे के बाद करीब 11 बजे वह टावर से नीचे उतरा।
उसने नगर वासियों को पत्रकारों के माध्यम से आश्वस्त किया कि भविष्य में वह झांसी को देश ही नहीं बल्कि विश्व का मॉडल बनाने का काम करेगा। इसके लिए वह चुनाव लड़ना चाहता है। उसने यह भी बताया की प्रशासन ने अपनी गलती स्वीकारते हुए उसे ठीक करने का आश्वासन दिया है।
वही इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया के युवक द्वारा फार्म में गड़बड़ी के चलते यह कदम उठाया गया था। उसके प्रस्ताव अकों को बुलाया गया है, जो भी होगा दिखवाया जा रहा है।
महेश
