Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचक्रवात की चेतावनी के बावजूद ताइवान की सीमा के पास चीन ने...

चक्रवात की चेतावनी के बावजूद ताइवान की सीमा के पास चीन ने भेजे विमान और जहाज

बीजिंग/ ताइपे सिटी (हि.स.)। तूफान व चक्रवात की आशंकाओं के बावजूद चीन और ताइवान के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताइवान पर दबाव बनाने के लिए चक्रवात की चेतावनी के बावजूद चीन ने वायु सेना के विमान और नौसेना के जहाज ताइवान सीमा के पास भेज दिये हैं।

ताइवान जलडमरू मध्य में भीषण चक्रवात आने की चेतावनी जारी की गयी है। ऐसे में जलयानों के लिए खतरा हो सकता है। इसको नजर अंदाज कर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने ताइवान को घेरने के लिए सैन्य बल बढ़ा दिया है। ताइवान की सीमा के काफी करीब चीन ने तीन जलयान (शिप) भेजे हैं। चीन की नौसेना के तीन जलयानों के साथ चीन की वायु सेना का एक लड़ाकू एयरक्राफ्ट भी ताइवान की सीमा के काफी करीब तक भेज दिया गया है। ऐसे में भीषण चक्रवात की चेतावनी के बावजूद चीन की इस कार्रवाई को ताइवान पर दबाव कम न करने की रणनीति माना जा रहा है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक चीन के विमान और जहाजों के मार्ग का खुलासा नहीं हो सका, क्योंकि यह सभी ताइवान और चीन के बीच जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार नहीं कर पाए थे। ऐसे में ताइवान की रक्षा प्रणालियां भी अलर्ट नहीं हुई थीं। मंत्रालय ने कहा कि वह चीन की हरकतों पर नजर रखने के लिए जरूरी उपकरणों को तैयार रख रहा है।

संजीव/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular