Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचकेरी नया एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग केन्द्र और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में...

चकेरी नया एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग केन्द्र और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मण्डलायुक्त

कानपुर(हि.स.)। केन्द्र और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में चकेरी नया एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के चल रहे निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे मण्डलायुक्त राजशेखर ने जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्य में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यो में लापरवाही सामने आने पर मण्डलायुक्त ने आरएनएन के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि और विभागीय कार्रवाई करने का भी सिफारिश किया है।

कानपुर महानगर के चकेरी नया एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का जारी निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए मण्डलायुक्त मंगलवार दोपहर पहुंचे और निर्माण कार्यो को परखा और देखा। उन्होंने देखा कि मुख्य भवन का काम अब तक 90 प्रतिशत पूर्ण हैं। बिजली के काम जैसे लाइटिंग, लिफ्ट्स, फायर सेफ्टी इक्विपमेंट, साउंड सिस्टम, सब स्टेशन निर्माण , स्ट्रीट लाइट आदि पूरे हो चुके हैं और टेस्टिंग फेज में हैं। सिविल वर्क जोरों पर है। फ्रंट एलिवेशन और अग्रभाग का काम चल रहा है, जबकि पहले के दौरे में मुख्य भवन का सारा काम 15 अगस्त तक पूरा करना था। लेकिन अबतक 90 प्रतिशत ही काम हो पाया है। राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों ने आयुक्त को बताया कि मुख्य भवन के सभी कार्यों को पूरा करने के लिए 40 से 45 दिनों की और आवश्यकता है। आरएनएन ने विस्तारित समय सीमा को देखते हुए, आयुक्त ने आरएनएन के जीएम को पूर्व में किए गए कार्य को पूरा नहीं करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया।

आयुक्त ने एमडी राजकीय निर्माण निगम को व्यक्तिगत रूप से कार्य की निगरानी करने और मुख्य भवन के सभी कार्यों को अक्टूबर के पहले सप्ताह में पूरा करने के लिए पत्र लिखा है। आयुक्त ने इस परियोजना को यदि अक्टूबर प्रथम सप्ताह तक मुख्य भवन के सभी कार्यों को पूरा नहीं करते हैं तो आरएनएन के अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने और विभागीय कारवाई करने की भी सिफारिश की जाएगी।

जीएम सिविल (एएआई) शिव राजू ने कमिश्नर को बताया कि एयरफोर्स अधिकारियों की मदद से टैक्सी कनेक्टिविटी का काम चल रहा है और अगले 75 दिनों में (15 नवंबर तक) पूरा कर लिया जाएगा। प्रयागराज हाईवे से न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल भवन तक सड़क संपर्क का कार्य चल रहा है, लेकिन काम की गति धीमी है। पुलिया बनकर तैयार है। मिट्टी का काम जारी है। कार्यों में देर देखते हुए आयुक्त ने सड़क निर्माण कार्य में अनावश्यक विलम्ब के लिए ई.ई.पी.डब्ल्यू.डी. को चेतावनी जारी की। एसई पीडब्ल्यूडी ने आयुक्त को बताया कि अक्टूबर अंत तक (आने वाले 2 महीने में) कार्य पूरा किया जाय।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular