बिजनौर (हि.स.)। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जनपद के नगीना थाने में संजय बंसल ने तहरीर दी, जिसमें कहा गया कि विनीत नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय के खिलाफ आपत्तिजनक और निराधार बातें लिखी गई है।
संजय बंसल ने 18 जून को जब विनीत के मोबाइल पर फोन किया तो फोन सुनने वाले ने कहा कि नगीना इलाके की एक महिला के कहने पर यह किया है। संजय का आरोप है कि उसके साथ भी फोन पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग हुआ।
नगीना थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि संजय बंसल की तहरीर के आधार पर एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और आईटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। यह मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंच गया है। लखनऊ से भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है।
चंपत राय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा
RELATED ARTICLES
