Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचंद्र ग्रहण के सूतक लगते ही शाम को बंद हुए मंदिरों के...

चंद्र ग्रहण के सूतक लगते ही शाम को बंद हुए मंदिरों के कपाट

मुरादाबाद(हि.स.)। आज (शनिवार) मध्य रात्रि उपरांत 1 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 24 मिनट तक होने वाले खंडग्रास चंद्र ग्रहण के सूतक चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व शाम 4 बजकर 5 मिनट पर शुरू हो गए। सूतक लगते ही मुरादाबाद में मंदिरों के कपाट बंद हो गए।

श्री हरि ज्योतिष केंद्र के संचालक पं. सुरेंद्र शर्मा ने शनिवार को बताया कि आज मध्य रात्रि उपरांत 1 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 24 मिनट खंडग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा। यह चंद्र ग्रहण अन्य देशों के अलावा भारत में भी दिखाई देगा। इस ग्रहण की अवधि एक घंटा 19 मिनट रहेगी। खंडग्रास चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व आज शाम 4 बजकर 5 मिनट से सूतक लग गए। सूतक की शुरुआत होते ही मंदिरों के कपाट भी बंद हो गए।

पं.सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह ग्रहण भारत के साथ-साथ श्रीलंका, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, अफगानिस्तान, चीन, मंगोलिया, कजाकिस्तान, रूस, ईरान, इराक, सऊदी, अरब सूडान, तुर्की, नाइजीरिया, अल्जीरिया, दक्षिण अफ्रीका, जर्मन, पोलैंड, यूक्रेन, फ्रांस, इटली, स्पेन, ब्रिटेन, नॉर्वे, स्वीडन, समेत पूरा यूरोप, थाईलैंड, मलेशिया, फिलिपींस, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया तथा ब्राजील के पूर्वी भाग से भी देखा जा सकेगा।

निमित जायसवाल/दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular