Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचंद्रोदय मंदिर की सुरभि गौशाला : गौमाता को अर्पित किए गए 108...

चंद्रोदय मंदिर की सुरभि गौशाला : गौमाता को अर्पित किए गए 108 प्रकार के दिव्य भोग

मथुरा (हि.स.)। वृंदावन नगर के भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग स्थित चंद्रोदय मंदिर में गोवर्धन पूजा महामहोत्सव के दौरान लखनऊ की संस्था लोक परमार्थ सेवा समिति ने गौ माताओं के समक्ष 108 प्रकार के दिव्य भोग अर्पण कर गौ माता को राज्य माता का दर्जा प्राप्त होने की मांग तथा ठाकुरजी से प्रार्थना की।

अक्षयपात्र फाउंडेशन परिसर में स्थित चन्द्रोदय मंदिर में बीती देरसायं गोवर्धन पूजा महामहोत्सव का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता लोक परमार्थ सेवा समिति के लालू भाई के द्वारा की गई। उन्होंने इस दौरान गौ माता को माल्यार्पण एवम् गौ ग्रास अर्पित कर किया तथा उन्होंने कहा कि गौमाता आदि काल से सनातन धर्म का आधार है। देश एवम् प्रदेश में गौ प्रेमी जनों की सरकार है। यही उपयुक्त समय है कि गौमाता को राज्य माता घोषित कर उसे सम्मान प्रदान किया जाए।

संध्या बेला में मंदिर प्रांगण में नव निर्मित सुरभि गौशाला का उद्घाटन, गोवर्धन जी की पूजा मंदिर के भक्तों के पावन सानिध्य में हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि के मध्य संपन्न हुई। इसके बाद सुरभि गौशाला में अन्नकूट पूजन, लखनऊ की संस्था लोक परमार्थ सेवा समिति के सहयोग से गौ माताओं के समक्ष 108 प्रकार का दिव्य भोग अर्पण कर, श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र के समक्ष गौ माता को राज्य माता का दर्जा प्राप्त हो, इसके लिए प्रार्थना की गई। इस कार्यक्रम में मथुरा, आगरा, लखनऊ एवं दिल्ली सहित अन्य स्थानों से आए भक्त उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular