Friday, March 6, 2026
Homeविज्ञान एवं तकनीक चंद्रयान-3 मिशन: विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर एक बार फिर...

 चंद्रयान-3 मिशन: विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर एक बार फिर की सॉफ्ट लैंडिंग

नई दिल्ली (हि.स.)। चंद्रयान -3 मिशन के तहत इसरो ने एक बड़ा अपडेट दिया है। इसरो ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की एक बार फिर सॉफ्ट लैंडिंग कराई है।

सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर वीडियो जारी करके जानकारी दी कि विक्रम लैंडर अपने मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में और आगे बढ़ गया है। इसरो ने बताया कि कमांड मिलने पर विक्रम लैंडर ने इंजनों को ‘फायर’ किया। अनुमान के मुताबिक करीब 40 सेंटीमीटर तक खुद को ऊपर उठाया और आगे 30-40 सेंटीमीटर की दूरी पर सुरक्षित लैंड किया।

इसरो ने बताया कि विक्रम लैंडर के दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग कि इस प्रक्रिया से भविष्य में ‘सैंपल’ वापसी और चंद्रमा पर मानव अभियान को लेकर आशाएं बढ़ी हैं। विक्रम की प्रणालियां ठीक तरह से काम कर रही हैं और वे ठीक हालत में हैं। रैम्प और चैस्ते और इल्सा पे लोड (उपकरणों) को वापस लैंडर में बंद किया गया और प्रयोग के बाद पुन: सफलतापूर्वक तैनात किया गया है।

इससे पहले प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है।

विजयलक्ष्मी/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular