Friday, March 6, 2026
Homeविज्ञान एवं तकनीक चंद्रयान-3 मिशन- प्रज्ञान रोवर के दूसरे उपकरण ने भी चांद पर सल्फर...

 चंद्रयान-3 मिशन- प्रज्ञान रोवर के दूसरे उपकरण ने भी चांद पर सल्फर होने की पुष्टि की

नई दिल्ली(हि.स.)। चांद की सतह पर एक बार फिर प्रज्ञान रोवर ने सल्फर होने की पुष्टि की है। गुरुवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने प्रज्ञान रोवर में लगे दूसरे उपकरण से इस बात की पुष्टि की है। हाल ही में रोवर पर लगे लेजर इन्ड्यूड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण ने चांद की सतह पर सल्फर होने का खुलासा किया था। अभी तक एपीएक्सएस के जरिए चांद की सतह पर एल्यूमीनियम, सिलिकॉन, कैल्शियम और लौह जैसे तत्वों की उपस्थिति का पता लगा है। इसके अलावा, सल्फर समेत कई छोटे तत्वों की भी पुष्टि हुई है।

इसरो ने एक्स पर रोवर के घूमने की बात भी साझा की। इसरो ने कहा कि सुरक्षित मार्ग की तलाश में रोवर को घुमाया गया। रोटेशन को लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा कैप्चर किया गया । यह दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो, और मां स्नेहपूर्वक देख रही हो।

विजयलक्ष्मी/अनूप

RELATED ARTICLES

Most Popular