Wednesday, January 14, 2026
Homeविज्ञान एवं तकनीक चंद्रयान-3 पर इसरो का ट्वीट- लैंडर से नीचे उतरा रोवर, चांद की...

 चंद्रयान-3 पर इसरो का ट्वीट- लैंडर से नीचे उतरा रोवर, चांद की जमीन पर प्रज्ञान वॉक

नई दिल्ली (हि.स.)। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच कर इतिहास रचने वाले चंद्रयान-3 को लेकर भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने गुरुवार सुबह एक्स पर ताजा जानकारी साझा की है। इसरो ने बताया है कि `चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर, विक्रम लैंडर से नीचे उतर गया है और उसने चंद्रमा की जमीन की सैर भी की है।’

रोवर प्रज्ञान छह पहिये वाला रोबोटिक व्हीकल है जो चंद्रमा की सतह की तस्वीरें लेगा। प्रज्ञान पर इसरो का लोगो और भारतीय तिरंगा बना हुआ है।

संजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular