Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचंदौली : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया किशोर, मौत

चंदौली : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया किशोर, मौत


चंदौली । उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक किशोर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इस हादसे में किशोर की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, घटना चकिया कोतवाली क्षेत्र के तिलौरी ग्राम पंचायत के पास की है, जहां साइकिल सवार किशोर सुनील तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक सुनील चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर-6 सिविल लाइन पूर्वी निवासी जगदीश पटवा का पुत्र था। सुनील की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सुनील की माता लक्ष्मीना देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular